BTIRT में प्लेसमेंट वीक का उत्साह, दो दिनों में प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

 

बीटीआईआरटी में प्लेसमेंट वीक का उत्साह, दो दिनों में प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

सागर। बुंदेलखंड संभाग के प्रतिष्ठित एवं NAAC मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (बीटीआईआरटी), सागर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट वीक के तहत लगातार दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए। 15 से 20 जून तक चल रहे प्लेसमेंट वीक में विभिन्न नामी कंपनियां छात्रों का चयन कर रही हैं।

15 जून को प्लेनेट स्पार्क कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को 7 लाख रुपये वार्षिक तक का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया। वहीं 16 जून को वर्चुअल हाइट आईटी सर्विसेज कंपनी ने कैंपस में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। दोनों कंपनियों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार शामिल रहे।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि बीटीआईआरटी विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्लेसमेंट वीक के अंतर्गत “वन डे, वन कंपनी” अभियान के माध्यम से छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुस्केले, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह सहित विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन संतोष जैन घड़ी एवं सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्लेसमेंट अभियान छात्रों के आत्मविश्वास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here