कुएं में गिरने से युवक की मौत, 50 फिट गहरा एक फिट था बस पानी

कुएं में गिरने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रयास नही बच पाई जान

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा हाट में सोमवार की दोपहर कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। युवक को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम लिधौरा हाट निवासी बच्चन सिंह ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर रज्जू लोधी की मां चिल्ला रही थी कि कोई मेरे लड़के को कुएं से बाहर निकाल लो।

चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जहां देखा तो करीब 50 फीट गहरे कुएं में रज्जू लोधी पड़ा था। कुएं में करीब एक फीट पानी था। घटना देख गांव के कुछ युवक कुएं में उतरे और राजू को अचेत अवस्था में रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद रज्जू पिता जालम सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी लिधौरा हाट को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृतक कुएं में कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top