सागर के रहली थाना पुलिस अभिरक्षा मौत मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, SDM को सौंपी जिम्मेदारी
सागर जिले के रहली थाना में 13 जुलाई 2026 को पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई रामदीन पिता बाबूलाल सेन, निवासी ग्राम धनगुवां, तहसील रहली की मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल के आदेशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) रहली कुलदीप पाराशर इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच करेंगे।
एसडीएम रहली ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई लिखित या मौखिक साक्ष्य अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह कार्यालयीन दिवस में 22 जुलाई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, रहली में उपस्थित होकर अपने बयान या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
प्रशासन का कहना है कि प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


