63 लीटर अवैध देसी प्लेन मदिरा कीमती 28000/- रुपए की जप्त आरोपी गिरफ्तार

63 लीटर अवैध देसी प्लेन मदिरा कीमती 28000/- रुपए की जप्त आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना बल्देवगढ़ पुलिस को दिनांक 29/ 3/ 24 जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कृपाल सिंह ठाकुर निवासी झिनगुवा तिगैला अपने रहवासी मकान के पीछे चबूतरे पर अवैध रूप से शराब की पेटी रखे हैं। सूचना की तस्दीक कर रेड कार्रवाई की गई जिसमें मकान के पीछे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति बल्ब के उजाले में दो बोरी रखे दिखा जो बोरी उठा कर रख रहा था जिसे स्टाफ की मदद से घेरा बंदी कर मय बोरियों के पकड़ा तो उसने अपना नाम कृपाल सिंह ठाकुर पिता दशरथ सिंह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झिंनगुवा बताया आरोपी के कब्जे से 07 अवैध शराब की पेटी प्रत्येक पेटी में 50क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के कल कुल क्वार्टर 350 अवैध शराब मात्रा 63 लीटर कीमती 28000/- रुपए जप्त कर थाना बल्देवगढ़ में अपराध क्रमांक 132 / 24 धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक मनोज सोनी, उप निरीक्षक जे एन भगत, उप निरीक्षक एनल ठाकुर, उप निरीक्षक अवनीश गिरी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक रविंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजेश राय, आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक वीरेंद्र, आरक्षक अशोक, आरक्षक नरेंद्र जाट, आरक्षक पुष्पेंद्र, आरक्षक राहुल, आरक्षक सुनील, आरक्षक भागीरथ, आरक्षक विनोद चक्रवर्ती, आरक्षक कृष्ण कुमार पांडे, महिला आरक्षक रजीना, महिला आरक्षक हेमलता की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top