मोदी जी कोई भी गांरटी लेते हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी ले लेते हैं : यश अग्रवाल

मोदी जी कोई भी गांरटी लेते हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी ले लेते हैं : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तहत नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा देवरी नगर मंडल द्वारा झुनकू वार्ड में आयोजित युवा नवमतदाता चौपाल में पहुंच कर नवमतदाताओं से संवाद किया। जिसमें नव मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का नाम अब पहले जैसे नहीं रहा। भारत भी विश्व शक्ति की ओर बढ़ रहा है। यह सब कुछ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली और उनकी सशक्त नीतियों से ही संभव हो पाया है। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। खास तौर पर युवाओं के वह प्ररेणा स्त्रोत बन गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से भाजपा सरकार ने ऐसे-ऐसे कार्य किए हैं, जो वर्षों से अटके हुए हैं। फिर चाहे कश्मीर में धारा 370 को लेकर हो या फिर अयोध्या में श्री रामलाला का मंदिर निर्माण का काम हो। उन्होंने कहा कि मोदीजी कोई भी गांरटी लेते हैं, तो उस गांरटी को पूरा करने का संकल्प भी ले लेते हैं।

जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने नव मतदाताओं से कहा कि केंद्र और मप्र की सरकार द्वारा सभी वर्गों के उत्थान के लिए तो कार्य किए ही जा रहे हैं, लेकिन युवाओं पर सरकार का विशेष ध्यान है। उन्हें किसी की क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, फिर चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या फिर उनके कैरियर का। उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें मंच देने का काम भाजपा की सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी जी, आदर्श मिश्रा, जगपाल सिंह राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष छोटू मिश्रा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top