फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में युवक ने लगाई खुद को आग, 90% झुलसा

फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में युवक ने लगाई खुद को आग, 90% झुलसा

सागर। मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार को एक युवक ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में राहतगढ़ निवासी नीलेश कुमार जैन करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में कंपनी का ब्रांच मैनेजर भी घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन फाइनेंस की दो किस्तें बकाया होने पर कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया था। इसी को लेकर युवक और कंपनी कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले बीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here