मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत भारत का निर्माण कर रहे हैं : यश अग्रवाल

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत भारत का निर्माण कर रहे हैं : यश अग्रवाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत भारत का निर्माण कर रहे हैं : यश अग्रवाल

एनसीसी कैडेट्स को नमो एप डाउनलोड करवाकर विकसित भारत एंबेसेडर बनाया।

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में
एनसीसी कैडेट्स को नमो एप डाउनलोड करवाकर विकसित भारत एंबेसेडर बनाया। इस दौरान उपस्थित एनसीसी के कैडेट्स से संवाद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत कर निर्माण करते हुए भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में किए गए कई उल्लेखनीय कार्यों की वजह से आज पूरे विश्व में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। इस क्रम में उन्होंने भारत को और मजबूत बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है। जिसके माध्यम में देश के उन सभी हितग्राहियों तक पहुंचने का काम किया जा रहा है, जो किसी न किसी वजह से योजनाओं से वंचित रह गए थे। इसके लिए उन्होंने एनसीसी के कैडेट्स को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस दौरान श्री आदर्श मिश्रा, नितिन साहू, मंडल अध्यक्ष विकास केशरवानी सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →