मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

परमात्मा को गुरु के बताए मार्ग अनुसार ही पाया जा सकता है : रामानुजाचार्य वृंदावन

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
परमात्मा को गुरु के बताए मार्ग अनुसार ही पाया जा सकता है : रामानुजाचार्य वृंदावन

परमात्मा को गुरु के बताए मार्ग अनुसार ही पाया जा सकता है : रामानुजाचार्य वृंदावन

सागर। श्रीदेव वृंदावन बाग मठ में श्री रामचरित मानस  का 37वां सम्मेलन का आयोजन कार्तिक मास की एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा हैं। महंत श्री हरि भजन दास की स्मृति में 36 वर्षों से श्रीरामचरितमानस का सम्मेलन प्रारंभ किया। इस आयोजन में भारत के 500 से अधिक संत, महात्मा शामिल हो रहे हैं। महंत श्री नरहरिदास के प्रयासों से रामचरित मानस का आयोजन किया जा रहा है। इन्होंने गरीब, भिक्षावृत्ति, अशिक्षित, बूढ़े माता – पिता , असहाय लोगों के संरक्षण के लिए उचित सम्मान और स्थान मिल सके इसलिए इन सबके हित के लिए वृंदावन बाग मठ की संपत्ति का प्रयोग करना चाहते है।
श्री  रामचरित मानस सम्मेलन से भारत के दिव्य संतों के प्रवचनों से जन-जन को धर्म पालन, समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने, देश से प्रेम करने , अनुशासित बनाने  श्रीराम जी के आदर्श चरित्रों को कथा के माध्यम से पहुंचा रहे है।
ग्यारस पर साध्वी प्रेमलता मिश्रा ने ईश्वर को सत्य बताकर कथा प्रारंभ की।  श्री रामचरित मानस की कथाओं के माध्यम से इन्होंने बताया कि ईश्वर सत्य है, उनके किए गए कार्यों की तरह सभी मनुष्यों को सत्य का पालन करते हुए अपना जीवन जीना चाहिए।

द्वादशी पर  जगतगुरु रामानुजाचार्य वृंदावन ने कहा कि श्री राम कथा प्रतीक प्राणी, मातृ में प्रेम से राम को हो देखने की कथा सुनाई।
जगतगुरु बाल देवाचार्य काशी ने बताया श्री गुरु का महत्व को बताते हुए श्री राम कथा श्रवण कराईं। उन्होंने कहा कि परमात्मा को गुरु के बताया मार्ग अनुसार ही पाया जा सकता हैं। जैसे दर्पण के मेले हो जाने पर उसे धूल से साफ किया जाने पर उसे धूल से साफ किया जाने पर हमें अपनी छवि दिखाई देती है। ठीक इसी तरह हमारे आंखों में अज्ञानता के कारण मन रूपी दर्पण मेला हो गया है। जिसे गुरु चरण रज से साफ करके श्रीराम को आसानी से अनुभव कराया जा सकता हैं। इन्होंने कहा कि साधु का शरीर दूसरों के लिए होता है।
इस सम्मेलन में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत भी शामिल हुए और कथा श्रवण की। मंच संचालन आचार्य डॉ देवेंद्र गुरु और आचार्य  चंद्रभान तिवारी ने किया । इस दौरान श्रवण करने बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →