मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

25 नवंबर से मध्य प्रदेश में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
25 नवंबर से मध्य प्रदेश में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब

हर बोतल की होगी लैब जांच, दुकानों पर प्रमाणपत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य; नियम तोड़ने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री को लेकर 25 नवंबर से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में बिना गुणवत्ता प्रमाणपत्र (क्वालिटी सर्टिफिकेट) के शराब बेचना संभव नहीं होगा। नकली और मिलावटी शराब के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग ने सभी संबंधित दुकानों और ठेकेदारों को नए नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में बिक्री के लिए उपलब्ध शराब की प्रत्येक बोतल की लैब में जांच कराना जरूरी होगा। जांच के बाद जारी होने वाला क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रहेगा। इतना ही नहीं, शराब दुकानों को संबंधित प्रमाणपत्र ग्राहकों की जानकारी के लिए परिसर में ऐसी जगह प्रदर्शित करना होगा, जहां उसे आसानी से देखा जा सके।

नकली शराब की बिक्री रोकने पर जोर

आबकारी विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और बाजार में नकली या मिलावटी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाना है। नई व्यवस्था से शराब की जांच और उसके गुणवत्ता मानकों को लेकर पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। इससे ग्राहकों को निर्धारित गुणवत्ता वाली शराब उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 25 नवंबर से लागू होने वाले इन निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित शराब ठेकेदारों और दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →