सागर में रिटायर्ड इंजीनियर का शव घर के टॉयलेट में मिला 

सागर में रिटायर्ड इंजीनियर का शव घर के टॉयलेट में मिला 

सागर।  मकरोनिया थाना क्षेत्र के पद्माकर नगर में रिटायर्ड इंजीनियर का शव घर की टायलेट में मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार पद्माकर नगर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर अशोक बाजपेई उम्र 80 साल घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे हैं जो बेंगलुरु और मुंबई में काम करते हैं। अशोक बाजपेई की देखभाल के लिए घर में नौकर लगे हैं। रात को नौकर काम कर अपने-अपने घर चले गए थे। सुबह जब नौकर वापस आए तो उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने वृद्ध को फोन लगाया।

लेकिन फोन भी नहीं उठा। संदेह होने पर उन्होंने मृतक के बेटे को जानकारी दी। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। जहां टायलेट में देखा तो वृद्ध का शव पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिवार वालों को सूचना दी है

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top