भाजयुमों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

भाजयुमों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नवमतदाताओं से संवाद किया एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा ही सबसे अच्छा साधन है, क्योंकि विवेकानंद युवा के साथ साथ एक शिक्षित और ज्ञानवान प्रखर वक्ता भी थे। स्वामी विवेकानंद हमे निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते है। उनसे प्रत्येक युवा को कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने के लिए जिले भर में सेवा कार्यों को नित-निरंतर करते हुए आगे बढ़ना है। यह काम तब तक करना है जब तक हमे तक हमें लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। इस दौरान जिला महामंत्री नितिन सोनी, भानू राजपूत, हरिओम भट्ट , अर्जुन सूर्यवंशी, आदर्श मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नवमतदाता बंधु उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top