विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भाजयुमो ने किया आयोजन

विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भाजयुमो ने किया आयोजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में

विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को नमो एप डाउनलोड करवाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा का एंबेसेडर बनाया। इस दौरान उपस्थित नवमतदाताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल और भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शुभेंद्र सिंह गौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ही हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी है, जिसे विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से उन हितग्राहियों तक पहुंचने का काम किया जा रहा है जो किसी न किसी वजह से सरकार की योजनाओं से वंचित रह गए थे। यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभ हितग्राहियों तक पहुंचना है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सुभेंद्र सिंह गौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया है। फिर चाहे कश्मीर में धारा 370 का मामला हो या फिर अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो। आज मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान दी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर हर व्यक्ति को भरोसा है। वह जानते है कि मोदी जी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटने वाले। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही भरोसा हम जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की शक्ति देता है। इस दौरान हरिओम भट्ट, प्रतीक चौकसे, भानु राजपूत, राहुल वैद्य, निखिल अहिरवार, नितिन सोनी, नितिन साहू, आर्दश मिश्रा, अर्जुन सूर्यवंशी, शुभम नामदेव, विकास केसरवानी, राजा शुक्ला सहित युवा मोर्चा जिला सागर के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में नवमतदाता बंधु उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top