सागर के देवरी पहुंचे सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा 

सागर के देवरी पहुंचे सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा 

सागर। देवरी विधानसभा सीट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने देवरी सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया के समर्थन में मंडी परिसर में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस है जो सवा साल के लिए आई थी।

मुझे पता चला कि कमलनाथ अभी खुरई आए थे। वे बोल रहे थे कि बच्चा कोई के घर हुआ और श्रेय भारतीय जनता पार्टी ले लेती है। उन्होंने 15 साल में सरकार बनाई। वह भी ढंग से नहीं चलाई। 15 साल में मोड़ा हुआ, उसी को चूम-चूमकर मार दिया। बात हमसे कर रहे। कमलनाथ ने 15 महीने में करप्शन, क्राइम और कमीशन की सरकार चलाई। तुमने पाप किया। कमलनाथ पूछते हैं मैंने क्या पाप किया था जो सरकार गिरा दी। तो सुनो कमलनाथ तुमने पाप किया था। मेरी बहनों के खाते में मैं एक हजार रुपए डालता था। तुमने एक हजारर डालना बंद कर दिए। योजनाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के खातों में दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में अभी 1250 रुपए डाल रहा हूं। पैसों की जुगाड़ होते ही 3000 तक डालूंगा। किसानों को भी लाभ दूंगा। बगैर जमीन वालों को पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाऊंगा।सिंचाई की व्यवस्था होगी, गांव नहीं होंगे विस्थापित

मंच से सीएम ने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई। हर्ष यादव कहते हैं मैं क्या करूं सरकार में नहीं हूं। मामा वचन देता है कि सिंचाई की व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि गांव विस्थापित होंगे। टाइगर रिजर्व बनेगा। लेकिन में भरोसा दिलाता हूं की कोई गांव विस्थापित नहीं होगा। कांग्रेस के लोग झूठ बोल रहे हैं। देवरी में कांग्रेस के विधायक हर्ष यादव से है

बीजेपी के पटेरिया का मुकाबला सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। यहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी लगातार दो बार से विधायक हर्ष यादव को बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक बृजबिहारी पटेरिया को मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। विधानसभा में माना जा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top