सागर विधानसभा क्षेत्र के इन सेवानिवृत अधिकारी गण भाजपा में शामिल हो गए

सागर विधानसभा क्षेत्र के सेवा निवृत अधिकारी गण भाजपा में शामिल

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी की घर वापसी

सागर। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र समिति संयोजक श्री जयंत मलैया,सह संयोजक प्रभात झा,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन के समक्ष सागर विधानसभा क्षेत्र के श्री अशोक कुमार तिवारी सेवा निवृत मुख्य लिपिक वन विभाग,श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा सेवा निवृत रेंज आफिसर वन विभाग,गणेश प्रसाद सैनी सेवा निवृत लेखपाल एम.पी.ई.बी. सेवा निवृत के.एल लडिया ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जिन्हें श्री जयंत मलैया,श्री प्रभात झा,श्री शैलेंद्र जैन,श्री गौरव सिरोठिया अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि श्री राजीव जैन,श्री कमलेश छुटेले,श्री दुष्यंत यादव,श्री रवि ठाकुर,रविशंकर वार्ड से श्री महेंद्र दुबे श्री कमलेश प्रजापति ने भी बड़ी संख्या में साथियों सहित चुनाव घोषणा पत्र समिति संयोजक श्री जयंत मलैया सह संयोजक श्री प्रभात झा के समक्ष आज पुनः भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण कर की है जिनका जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र जैन के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। इस दौरान भाजपा संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक,जिला महामंत्री श्याम तिवारी मोनू चौहान,अमित कचवाहा,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,कमलेश बघेल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,अंशुल परिहार,बालकिशन सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top