कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, संभावित वर्षा को लेकर को सतर्क रहने के दिए निर्देश

0
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, संभावित वर्षा को लेकर को सतर्क रहने के दिए निर्देश
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में अधिकारियों द्वारा जिले के उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शाहगढ़ के अंतर्गत दलपतपुर समिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर छाया एवं पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जिससे किसानों को सुविधा मिल रही है। चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र पर वारदाना की कमी की स्थिति सामने आई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार नहरमऊ गोदाम अंतर्गत नहरमऊ समिति में स्व-सहायता समूह जय माता दी द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन कार्य का भी निरीक्षण किया गया। यहां उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाया गया, साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन एवं संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अपने गेहूं, चना एवं मसूर की उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा खुले में रखे अनाज को तिरपाल आदि से ढककर सुरक्षित करें, ताकि वर्षा से नुकसान की संभावना कम हो सके। उन्होंने मंडी प्रभारियों एवं उपार्जन समितियों के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर अनाज के सुरक्षित भंडारण हेतु तिरपाल, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here