कांग्रेस में ‘शुद्धिकरण’ की मांग, नेताओं पर बीजेपी से नजदीकी के आरोप
सागर। कांग्रेस के भीतर घमासान खुलकर सामने आ गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ. नरेश चौबे के एक पत्र में आरोप लगाया गया है कि सागर के कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं और उनके कार्यक्रमों में सक्रिय हैं।
पत्र में इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक बताते हुए ऐसे नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और “शुद्धिकरण अभियान” चलाने की मांग की गई है। साथ ही, लगातार चुनावी हार के लिए भी अंदरूनी गुटबाजी और विरोधियों से नजदीकी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
यह पत्र व्हाट्सएप के जरिए वायरल हो गया है, जिससे सागर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।



