सरकार ने बहन बेटियों को अनेक सौगातें दी- सरोज सिंह

सरकार ने बहन बेटियों को अनेक सौगातें दी-  सरोज सिंह

2.67 करोड़ की सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन

सागर। जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने बरौदियाकलां, इटवा, और मालथौन में कुल 2.62 करोड़ लागत के सीसी रोड़ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने बहन-बेटियों को अनेक सौगातें दी हैं।

जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने बरौदियाकला में 2 करोड़ लागत के सीसी रोड, इटवा में 42 लाख लागत के सीसी रोड और चन्द्रशेखर वार्ड मालथौन में 25 लाख रूपए लागत की सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन आयोजनों में संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प से मालथौन ब्लॉक में सभी तरफ विकास हो रहा है। जिससे अपना यह क्षेत्र सुख-समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। मंत्री श्री सिंह ने गरीबों को पक्के आवास की व्यवस्था कराई है। सभी समाजों को सामुदायिक भवन, विस्थापित दूकानदारों को पक्की दूकान, बच्चों के लिए खेल मैदान, जिम, लायब्रेरी, घरों में पानी की व्यवस्था कराई है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन और पार्क के लिए वन विभाग से ढ़ाई एकड़ जमीन नगर परिषद को हस्तांतरित कराई है। सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल, शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय और नये स्कूल, खेल की तमाम सुविधाएं, स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम कराये हैं। उन्होंने कहा कि खुरई में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 6 सितम्बर से हुनमंत कथा सुनायेंगे। इसके पूर्व 5 सितम्बर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में पधारने के लिए मैं सभी जनों को सादर निमंत्रण दे रही हूॅं।  कार्यक्रम में सर्वश्री जयंत सिंह बुंदेला, रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, मुन्नी राजा, गजेन्द्र सिंह बुन्देला, हजरत यादव, जोधन यादव, किशन यादव, सोवरन यादव, नन्दा अहिरवार, चालीराजा बुन्देला, नारायण यादव, गोविन्द सिंह बुन्देला, पहलवान सिंह बुन्देला, धर्मेन्द्र बुन्देला,श्रीमती मीना कुशवाहा, आर.सी.दुबे, राम सिंह ठाकुर, हफीज खान, कोमल यादव, बलराम सिंह ठाकुर, दयाराम चौरसिया, चुन्नीलाल कुशवाहा, मनीष पारिष्कर, निरंजन सिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रविन्द्र ठाकुर, प्रभुशंकर खरे, गोलू राय, असरफ खान, मीना ठाकुर, संतोषरानी राय, क्रांति साहू, सरजू लोधी, श्रीमती जानकी राजपूत, श्रीमती शिवकुमारी यादव सहित आमजन उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top