स्कार्पियो पर लिखा था पुलिस, बाइक सवारों को मारी टक्कर 2 की मौत 1 घायल

सागर/मामला सागर जैसीनगर रोड का जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई घटना अगरिया गांव के पास की बताई गई हैं स्कॉर्पियो गाड़ी जैसीनगर थाने में पदस्थ हवलदार मेहताब यादव के नाम से दर्ज हैं अति.पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामला जैसीनगर थाने में दर्ज कर लिया गया था कार गाड़ी प्रधान आरक्षक के नाम पर जरूर हैं पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं आगे जांच की जा रही हैं बहरहाल कुरयात मोहल्ला निवासी तीनों युवक सुबह मजदूरी के लिए निकले थे। सोनू जोशी (20) बाइक चला रहा था। साथ में दो दोस्त उमेश (22) पिता नाथूराम कोरी और प्रेमचंद (35) पिता नारायण कोरी बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 15 CC 1090 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया रास्ते में उमेश और प्रेमचंद ने दम तोड़ दिया, जबकि सोनू की हालत गंभीर बनी हुई हैं

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here