Sunday, January 18, 2026

कारों के ऊपर खड़े होकर सिंघम स्टंट कर रहें पुलिसवाले को मिली यह सजा लग गया जुर्माना

Published on

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस उपनिरीक्षक मनोज यादव को दो चलती कारों की छत पर खड़ा होकर सिंघम स्टाइल में स्टंट करना भारी पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत मिलने पर दमोह के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जांच के बाद यादव पर 5,000 रुपये का अर्थदंड लगा दिया और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें, क्योंकि यह उनके पद की गरिमा के विपरीत है..मनोज यादव दमोह जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं और वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह दो चलती कारों पर खड़े होकर सिंघम फिल्म के टाइटल ट्रैक का स्टंट करते नजर आ रहे हैं..इस वीडियो में यादव दोनों पैर अलग-अलग कारों की छत पर रखे हुए हैं, सिंघम का गीत बज रहा है और दोनों कारें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। पुलिस की वर्दी में यादव पूरी तरह फिल्मी अंदाज में हैं..पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान रविवार को बनाया। उन्होंने कहा कि दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जांच के बाद उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें..

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!