Thursday, January 22, 2026

बगैर मास्क पुलिस निगम और डॉक्टर सहित बीएमसी कर्मियों पर चलानी कार्यवाही यह स्वच्छता निरीक्षक हुए निलंबित

Published on

मास्क न लगाने पर पुलिस, निगम, डॉक्टर सहित बीएमसी कर्मियों पर किया गया चालान, एक स्वच्छता निरीक्षक निलंबित

सागर 10 मई 2020/ पुलिस, निगम, डॉक्टर सहित बीएमसी कर्मियों पर किया गया चालान। बीएमसी के सफाई निरीक्षक को किया गया निलंबित। सागर जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया, उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे द्वारा विभिन्न चौराहों पर चेकिंग लगाकर जो व्यक्ति पैदल दोपहिया चार पहिया वाहनों पर घूम रहे थे उनके चालान काटे गए।
इसी तारतम्य में जब तीन मडिया से एक डॉक्टर अपनी पत्नी को लेकर बगैर मास्क लगाए घूम रहे थे। तो उनको रोकने पर उनके साथ बगैर मास्क लगाने की समझाइश दी गई तो उन्होंने बहस करना शुरू कर दी इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल उनको समझाइश देकर मास्क लगाने एवं चालान करने की बात कही। इसी प्रकार बीएमसी में स्वच्छता निरीक्षक द्वारा बगैर मास्क लगाए जाने पर चालान काटा एवं उसकी शिकायत जब बीएमसी के सफाई प्रभारी से की गई तो उन्होंने दूरभाष पर ही उनको निलंबित कर दिया। इसी प्रकार रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मी एवं निगम कर्मी जो बगैर मास्क लगाए हुए थे उनके भी 100 रूपए के चालान किए गए। जब प्रशासन का आमला तीन बत्ती पहुंचा तो उन्होंने मेडिकल की दुकान पर पहुंचकर बगैर मास्क लगाए काम कर रहे व्यक्तियों को समझाइश दी और चेतावनी दी कि अगली बार यदि कोई आप की दुकान पर बगैर मास्क लगाए पाया जाएगा तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि पुलिस के साथ समस्त दुकानदारों एवं पैदल चलने, चार पहिया, दो पहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को माइक के द्वारा समझाइश दी गई एवं ना मानने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई जो प्रतिदिन जारी रहेगी।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!