Saturday, January 17, 2026

विधिक सेवा के पैरालीगल वॉलेन्टियर कोरोना योद्धा के रूप में निभा रहे है भूमिका

Published on

विधिक सेवा के पैरालीगल वॉलेन्टियर कोरोना योद्धा के रूप में निभा रहे है भूमिका

सागर 18 अप्रैल 2020/जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के.पी. सिंह की जन हितैषी नवीन सोच के कारण कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर से संबंद्ध पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आमजन को जागरूक करने एवं इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिये एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा रही है।
वर्तमान में देश-प्रदेश का सम्पूर्ण भाग कोरोना महामारी से प्रभावित है जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसी विषम परिस्थिति में माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री के.पी.सिंह के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलेन्टियर समाज के कमजोर एवं अशिक्षित वर्गो के बीच जाकर उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के तरीकों से अवगत करा रहे है। जैसेः- नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना तथा घर पर ही रहना, बुजुर्ग एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखना, इसके अलावा पैरालीगल वॉलेन्टियर के द्वारा यह भी समझाइश दी जा रही है, कि अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले और बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का प्रयोग करे। साथ ही साथ पैरालीगल वॉलेन्टियर के द्वारा घर पर ही निर्मित मास्क का वितरण भी समाज के गरीब वर्ग के बीच में किया जा रहा है।

Latest articles

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

कटरा–मातामढ़िया चाकूबाजी केस: छत पर चढ़ा फरार आरोपी, पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तारी

कटरा–मातामढ़िया चाकूबाजी केस: छत पर चढ़ा फरार आरोपी, पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तारी सागर। कटरा...

More like this

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!