Saturday, January 17, 2026

निर्धन बेसहारा लोगों को कराया जा रहा हैं भोजन जिला प्रशासन का सरोकार सबसे:-सागर

Published on

गरीब निर्धन व्यक्तियों को लॉक डाउन के दौरान कराया जा रहा है भोज

सागर–/सरोकार योजना” के अंतर्गत लॉक डाउन के दूसरे दिवस भी निर्धन गरीबों को कराया गया भोजन, सागर जिला अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की दृष्टि से जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा जिले में आगामी 25 मार्च 2020 तक के लिए सागर जिले की राजस्व सीमाओं में लॉक डाउन घोषित किया गया है। लॉक डाउन की स्थिति में निर्धन/गरीब जिन्हें भोजन व्यवस्था में समस्या होगी, उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सागर को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए भोजन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसे “सरोकार” नाम से संचालित किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र तिवारी ने अपने दल के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एवं शनि मंदिर, परेड मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, बालाजी मंदिर, कठुआ पुल हनुमान मंदिर, हनुमान बाबा मंदिर, दादा दरबार मंदिरों में जहां गरीब निर्धन मौजूद थे वहां पहुंचकर उन्होंने हाथ धुलवाकर कर भोजन कराया l डॉक्टर तिवारी ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 11:00 से कार्य प्रारंभ कराया गया जो दोपहर तक चलता रहा l उन्होंने बताया कि शाम को भी शाम 7:00 बजे से भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा उन्होंने बताया कि गरीब निर्धन व्यक्तियों को भोजन वितरण कराने के लिए शहर के समाजसेवी भरपूर सहयोग कर रहे हैं । भोजन वितरण के समय श्री मनोज तिवारी, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री शशि भूषण तिवारी, नीरज श्रीवास्तव राकेश तिवारी आदि मौजूद थे ।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!