Saturday, January 17, 2026

DM ने बुलाई समीक्षा बैठक/हुनर से रोजगार/7मार्च से पंजीकरण

Published on

हुनर से रोजगार की समीक्षा हुई कलेक्टर ने ली बैठक
सागर(मप्र)–/राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी आजीविका केंद्र (हुनर से रोजगार) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में सागर कलेक्टर श्रीमति प्रीति मैथिल नायक की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने हुनर से रोजगार कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं स्मार्ट सिटी कार्यालय में दिनांक 07/03/2020 को शिविर लगाकर इच्छुक सेवा प्रदाता का पंजीयन किये जाने के निर्देश दिए, जिसके लिए शहर के लोगों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा। साथ ही हुनर से रोजगार कार्यक्रम को मोबाइल एप के माध्यम से अति शीघ्र प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए।  बैठक मे स्मार्ट सिटी CEO राहुल सिंह राजपूत एवं सिटी मिशन मैनेजर सचिन मसीह के साथ अन्य जवाबदार उपस्थित थे।
विचारणीय है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उद्देश्य शहरों में स्वरोजगार एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है ताकि शहरी गरीब परिवारों की गरीबी एवं उनकी कठिनाइयों को दूर किया जा सके। हुनर से रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के हुनर मंद युवक युवतियों को उनके हुनर अनुसार रोजगार प्राप्त हो सकेगा, लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराये। पंजीयन हेतु दिनांक 07/03/2020 को स्मार्ट सिटी कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे शिविर में पहुंचे, एवं साथ में अपने समस्त दस्तावेजो कि स्व प्रमाणित प्रति लेकर आये।
ख़बर का असर न्यूज नेटवर्क-9302303212                       

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!