मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें, स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक मंत्री गोविंद राजपूत

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें, स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक मंत्री गोविंद राजपूत
योग एक नशा है, इस नशा को अवश्य करें, स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक मंत्री गोविंद राजपूत
 
तीन हजार से अधिक स्कूली छात्र छात्राएं हुए शामिल 
सागर।  योग एक नशा है इस नशा को अवश्य करें , स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने योग दिवस के अवसर पर सागर में स्थानीय पीटीसी ग्राउंड मैदान पर हजारों की संख्या में शामिल स्कूली छात्राओं एवं जनप्रतिनिधि अधिकारियों के द्वारा योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में व्यक्त कीजिए। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र  जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ योगाचार्य श्री विष्णु आर्य, श्री भगत सिंह,  कलेक्टर श्री संदीप जी आर,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे।
योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि योग एक नशा है और इस नशे को हम सबको करना चाहिए क्योंकि इस नशा के माध्यम से हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे और कभी दवा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार योग करता है और इसी के कारण हम और हमारा परिवार पूरा स्वस्थ है आप सभी योग करें और स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि अपने जीवन के 25 से 30 मिनट प्रतिदिन योग के लिए एवं व्यायाम के लिए आवश्यक निकाले मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैं योगाचार्य श्री रामदेव जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योग को घर-घर पहुंच कर स्वस्थ करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है उन्होंने कहा कि योग आज पूरे भारत में गांव-गांव में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें योग, जिम, व्यायाम के माध्यम से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इसी अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि सागर में योग की पहचान बने और सागर योग नगरी कहलाने लगे। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति का शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है विधायक ने कहा कि आज हमारे बीच पतंजलि योगपीठ के मध्य प्रदेश के राज्य प्रभारी श्री भगत सिंह भी मौजूद हैं।  विधायक श्री जैन ने कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड में इतनी बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं मौजूद हुए हैं इसके लिए मैं शिक्षा विभाग का धन्यवाद ज्ञापन करता हूं।
कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित संपूर्ण कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर श्री रुपेश यादव, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश मिश्रा,  श्री संतोष सोनी, श्री धर्मेंद्र शर्मा, श्री एस एस बघेल, जिला खेल अधिकारी श्री संजय दादर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि खेल से जुड़े संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा योगाचार्य श्री भगत सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना तिवारी ने किया जबकि आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने माना।
Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →