मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

54 लाख के भुगतान के बदले 4 लाख की रिश्वत, मंडला नगर पालिका CMO रंगे हाथ पकड़े गए

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
54 लाख के भुगतान के बदले 4 लाख की रिश्वत, मंडला नगर पालिका CMO रंगे हाथ पकड़े गए

54 लाख के भुगतान के बदले 4 लाख की रिश्वत, मंडला नगर पालिका CMO रंगे हाथ पकड़े गए

एलईडी लाइट सप्लाई के भुगतान में मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त के 2 लाख रुपए लेते लोकायुक्त ने की कार्रवाई; निलंबन भी हुआ

मंडला। मंडला नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को लोकायुक्त पुलिस ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एलईडी लाइट सप्लाई के बकाया भुगतान के बदले ठेकेदार से कुल 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार ज्ञान चंद्र और उनकी पत्नी की फर्म ने मंडला नगर पालिका में एलईडी लाइट की सप्लाई की थी। इस काम का कुल भुगतान 54 लाख 23 हजार रुपए होना था। इनमें से करीब 15 लाख रुपए का भुगतान अटका हुआ था।

आरोप है कि इसी बकाया भुगतान को जारी करने के बदले CMO गजानन नाफड़े ने ठेकेदार और उनकी पत्नी से 4 लाख रुपए की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान पति-पत्नी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की तैयारी की।

इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने CMO के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से शिकायतकर्ता द्वारा दी गई 2 लाख रुपए की रकम भी बरामद की।

मामले में कार्रवाई के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने गजानन नाफड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →