मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

धमकी से हड़कंप: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
धमकी से हड़कंप: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

धमकी से हड़कंप: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के डायल-112 के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर आया धमकी भरा संदेश, पुलिस ने स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर शुरू की तकनीकी जांच

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 23 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे भोपाल के भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय के डायल-112 के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा गया।

आरोपी ने बाद में संदेश को एडिट कर डिलीट कर दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

क्राइम ब्रांच की तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया जा रहा है। पुलिस धमकी की वजह और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर पूछताछ करेगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →