मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भोपाल रोड पर मौत का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फोटोग्राफर युवक अभिषेक राजपूत की दर्दनाक मौत

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
भोपाल रोड पर मौत का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, फोटोग्राफर युवक अभिषेक राजपूत की दर्दनाक मौत

सागर। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मोतीनगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सिहोरा निवासी अभिषेक राजपूत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक फोटोग्राफी का काम करता था। शुक्रवार रात काम पूरा करने के बाद वह अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान भोपाल रोड पर उसकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही अभिषेक के परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि परिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। अचानक हुए इस हादसे से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →