मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सुरखी, बिलहरा व जैसीनगर में किया जनसंपर्क

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सुरखी, बिलहरा व जैसीनगर में किया जनसंपर्क

डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से जनता को मिला लाभ:- वीरेन्द्र कुमार

सागर। विधानसभा चुनाव में प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत लगातार गांव-गांव घूमकर जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सुरखी, बिलहरा व जैसीनगर में सघन जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की। 

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार सुरखी पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम बिदवास, हीरापुर, खमकुआ में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिलाओं बुजुर्ग और युवाओं में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बन रही है। उन्होंने जनता से कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में विकास के कार्य कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने यहां के लोगों को तमाम योजनाएं देकर सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इधर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में गोविन्द सिंह राजपूत ने गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया है। नल-जल योजनाओं से अब घर-घर पानी पहुंचने लगा है। ये ऐसी योजना हैं, जिसमें अब गांव की माताओं-बहनों और बेटियों को हैंडपंप और कुंओं पर पानी भरने नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा बड़े कस्बों में शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण छोटे-बड़े गांव में मंगल भवन, सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में लोगों को केन्द्र और राज्य की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सुरखी में हुए विकास कार्यों को देखते हुए निश्चित ही सुरखी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम फहराएगा। जनसंपर्क के दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामवासी साथ चल रहे थे, जिनमें जबरदस्त उत्साह था।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →