मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लंबित DA एरियर भुगतान के आदेश जारी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मांग पर DEO की त्वरित कार्रवाई

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
लंबित DA एरियर भुगतान के आदेश जारी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मांग पर DEO की त्वरित कार्रवाई

लंबित DA एरियर भुगतान के आदेश जारी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मांग पर DEO की त्वरित कार्रवाई

दीपावली के बाद कक्षा 7वीं की पाठ्यपुस्तक संबंधी शिक्षक प्रशिक्षण कराने की मांग भी उठाई

सागर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला सागर की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर के भुगतान के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संकुल प्राचार्यों को लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

29 अक्टूबर को शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से लंबित DA एरियर भुगतान का मुद्दा उठाया। संघ ने यह भी मांग की कि RSK के निर्देशानुसार कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों से संबंधित माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण दीपावली अवकाश के बाद आयोजित किया जाए।

ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विकासखंड एवं संकुल के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लंबित DA एरियर देयकों का तत्काल आहरण कर शीघ्र भुगतान कराया जाए। आदेश में देय स्वत्वों का समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित मामलों को गंभीरता से लेने पर जोर दिया गया है।

इस दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री चंद्रभान सिंह राजपूत, जिला सचिव मनोज कुमार जैन, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र प्रजापति तथा पदाधिकारी अमित राजपूत और सुल्तान सिंह लोधी सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। आदेश जारी होने पर संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →