मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में मारपीट के दो मामलों को लेकर आमने-सामने आए करणी सैनिक और भीम आर्मी, निष्पक्ष जांच की मांग

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर में मारपीट के दो मामलों को लेकर आमने-सामने आए करणी सैनिक और भीम आर्मी, निष्पक्ष जांच की मांग

सागर में मारपीट के दो मामलों को लेकर आमने-सामने आए करणी सैनिक और भीम आर्मी, निष्पक्ष जांच की मांग

करणी सैनिकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, भीम आर्मी ने भी सौपा ज्ञापन

ब्यूरो गजेंद्र सिंह- सागर। जिले में मारपीट, जान से मारने की धमकी और धार्मिक व जातिगत भावनाएं आहत करने के आरोपों से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में सिरोंजा निवासी राहुल सिंह राजपूत ने धर्मेंद्र अहिरवार और दिनेश वर्मा पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, वहीं दूसरे मामले में भीम आर्मी प्रदेश सचिव धर्मेंद्र अहिरवार के साथ कथित मारपीट का आरोप लगाते हुए संगठन ने पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

करणी सैनिकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

राहुल सिंह राजपूत ने शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उन्होंने परिवार की महिलाओं के संबंध में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए। मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में करणी सैनिक पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एएसपी नरेंद्र सोलंकी ने जल्द जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।

भीम आर्मी प्रदेश सचिव पर हमले का आरोप

दूसरे मामले में भीम आर्मी प्रदेश सचिव धर्मेंद्र अहिरवार ने आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे बमोरी बीका गांव से मकरोनिया लौटते समय सांची दूध डेयरी के आगे चारपहिया वाहन सवार करीब छह लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए।

सीसीटीवी जांच और सुरक्षा की मांग

भीम आर्मी जिला इकाई ने ज्ञापन में संदिग्धों की पहचान कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने और साक्ष्य जुटाने की मांग की है। धर्मेंद्र अहिरवार ने पूर्व में भी हमले, घर पर पथराव और हवाई फायरिंग की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने मामले की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने और पांच दिन के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई की जानकारी देने का अनुरोध भी किया है।

दोनों मामलों में जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

दोनों शिकायतों में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटनाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

करणी सेना की ओर से ज्ञापन सौंपने के दौरान भूपेंद्र सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह बम्होरी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक राजपूत, मुन्ना ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रिंकू ठाकुर, मुकेश ठाकुर, गणपत ठाकुर, बसंत सिंह ठाकुर, दिनकर तिवारी, कपिल स्वामी और भूपेंद्र ठाकुर, अतुल अहिरवार युवा अध्यक्ष टीम जीवन सिंह शेरपुर सहित अनेक करणी सैनिक मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →