मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लंबित परिवहन आवेदनों के निराकरण के लिए 10-11 अगस्त को विशेष शिविर

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad

लंबित परिवहन आवेदनों के निराकरण के लिए 10-11 अगस्त को विशेष शिविर

सागर। परिवहन विभाग में लंबित आवेदनों और नवीन आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए 10 और 11 अगस्त को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सागर परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश के निर्देश पर किया जा रहा है।

शिविर में वाहन स्वामित्व अंतरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, वाहनों का फायनेंस दर्ज अथवा निरस्त करने, अन्य राज्यों के वाहनों के पंजीयन, नवीन स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, स्थायी लाइसेंस के नवीनीकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा नए वाहनों के पंजीयन से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपने लंबित अथवा नए आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराएं और शिविर का लाभ उठाएं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →