मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शहीद हुए टीआई दिलीप गिरी गोस्वामी को क्यों दफनाया गया!

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
शहीद हुए टीआई दिलीप गिरी गोस्वामी को क्यों दफनाया गया!

शराब माफिया की गाड़ी से कुचलकर शहीद हुए टीआई दिलीप गिरी गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई, पैतृक गांव में दी गई समाधि

देवास। शराब माफिया की गाड़ी से कुचलकर जान गंवाने वाले खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप गिरी गोस्वामी का अंतिम संस्कार धार जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बरमंडल में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

टीआई दिलीप गिरी गोस्वामी का पार्थिव शरीर पारंपरिक अग्नि संस्कार के बजाय समाधि देकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बताया जाता है कि गोस्वामी समाज की परंपरा के अनुसार समाधि दी जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए पैतृक गांव बरमंडल में उन्हें समाधि दी गई।

कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले टीआई के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनकी अंतिम विदाई के दौरान ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →