मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में अमानक डीएपी खाद मिलने पर FIR, 20 बोरियां जब्त

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर में अमानक डीएपी खाद मिलने पर FIR, 20 बोरियां जब्त

सागर में अमानक डीएपी खाद मिलने पर FIR, 20 बोरियां जब्त

ग्राम पड़रिया में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद दर्ज कराया मामला

सागर। जिले के ग्राम पड़रिया में संदिग्ध डीएपी खाद के मामले में प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान 20 बोरियां डीएपी खाद मिली थीं, जिनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पड़रिया में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान बीना निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर के यहां से डीएपी खाद की 20 बोरियां मिलीं। खाद की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।

जांच रिपोर्ट में खाद का नमूना अमानक पाए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उर्वरक निरीक्षक दीपेश मोघे द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराई गई।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हेमराज मेहर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीदारी के समय पक्का बिल अवश्य लें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →