मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में नवागत सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे ने संभाला कार्यभार

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर में नवागत सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे ने संभाला कार्यभार

सागर। जिला पंचायत सागर के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश कुमार गोमे ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे बालाघाट, भिंड, बड़वानी, कटनी एवं सिंगरौली जिला पंचायत में सीईओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में VB-G RAM G, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, वाटरशेड, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, 15वें वित्त आयोग और एसआरएलएम की प्रगति की समीक्षा की गई।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समीक्षा बैठक में प्रस्तुत जानकारी तथ्यात्मक और अद्यतन होनी चाहिए। कम प्रगति वाले कार्यों में वास्तविक कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएं और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो।

VB-G RAM G के तहत श्रमिक नियोजन की समीक्षा में मालथौन, केसली, रहली, खुरई, देवरी और बंडा जनपद पंचायतों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को भी कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना में एफटीओ और लंबित प्रथम किस्त के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा ग्रामवार हितग्राहियों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए। तकनीकी कारणों से राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों में तत्काल पत्राचार कर निराकरण कराने को कहा।

नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सभी ग्राम पंचायतों में पानी समितियों का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जीपीडी को गुणवत्तापूर्ण तरीके से एक सप्ताह में अपलोड करने तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, सामुदायिक और पंचायत भवनों को शीघ्र पूरा कराने को कहा।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यों की समीक्षा के दौरान अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू कराने और निरस्तीकरण योग्य कार्यों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करने को कहा।

सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, लगन और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

बैठक में आरईएस के कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ, उपयंत्री, सहायक यंत्री, जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, एपीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →