मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रिहायशी इलाके में पुलिस का छापा, पौने तीन लाख के अवैध पटाखे जब्त

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
रिहायशी इलाके में पुलिस का छापा, पौने तीन लाख के अवैध पटाखे जब्त

रिहायशी इलाके में पुलिस का छापा, पौने तीन लाख के अवैध पटाखे जब्त

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बिना लाइसेंस भारी मात्रा में विस्फोटक डंप करने वाले पर एफआईआर दर्ज

आगामी त्योहारों के मद्देनजर संभावित हादसों को रोकने के लिए सागर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में खुरई शहर पुलिस ने एक घनी आबादी वाले इलाके में दबिश देकर करीब 2,77,209 रुपये कीमत की भारी आतिशबाजी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में कहीं भी बिना वैध अनुमति के विस्फोटक सामग्री का भंडारण न हो। इसी विशेष अभियान के तहत खुरई शहर थाने की पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि शहर के एक रिहायशी इलाके में बड़ी तादाद में अवैध पटाखे रखे गए हैं।

इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) नरेंद्र सोलंकी और खुरई एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना पुलिस ने मौके पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के डंप किए गए पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से बुलेट बम, सुतली बम, रॉकेट, चकरी, लड़ी और अनारदाने सहित कई तरह की विस्फोटक सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत दो लाख सतहत्तर हजार दो सौ नौ रुपये (2,77,209 रुपये) बताई जा रही है।

आरोपी पर केस दर्ज इस मामले में पुलिस ने अवैध तरीके से पटाखों का स्टॉक करने वाले 28 वर्षीय आरोपी अभिषेक (पिता स्वर्गीय कैलाश यादव) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी खुरई में पठार स्थित नगर पालिका के सामने, चंद्रशेखर आजाद वार्ड का निवासी है। खुरई शहर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 322/26 दर्ज करते हुए विस्फोटक अधिनियम की धारा 5(9) और बीएनएस की धारा 288 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी सागर पुलिस ने साफ किया है कि घनी बस्तियों के बीच सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का स्टॉक करना आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण या बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान जिले में आगे भी लगातार चलता रहेगा।

कार्रवाई में शामिल टीम इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में खुरई शहर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, प्रधान आरक्षक बी.डी. शिवहरे के साथ-साथ आरक्षक देवेंद्र यादव, धीरेन्द्र सिंह राजावत, प्रीतम शाक्य, आशीष दुबे और भानू गुर्जर की अहम भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →