मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थे अब तस्वीर बदली हैं- अबिराज सिंह

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थे अब तस्वीर बदली हैं- अबिराज सिंह
Sponsor Ad

पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थे अब तस्वीर बदली हैं- अबिराज सिंह

अबिराज सिंह ने खुरई व बांदरी में किया जनसंपर्क  

खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के सुपुत्र अबिराज सिंह ने गुरुवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। अबिराज सिंह ने खुरई के गोलनी व बांदरी के इमलिया दुगाहा, बेलाखेड़ा, पथरिया चिंताई, बड़रहो, चकेरी में गली-गली घूमकर जनसंपर्क किया। उन्होंने भूपेंद्र भैया को समर्थन करने की अपील की। अबिराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेशभर में कराए गए विकास सभी ने देखे हैं। आज मध्यप्रदेश की माताएं-बहनें, युवा, किसान सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।अबिराज सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में करीब 1 करोड़ 31 लाख माताओं-बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि आपको विकास चाहिए तो भाजपा और भूपेंद्र भैया को ही चुनना पड़ेगा, क्योंकि किसी और पार्टी के पास विकास से कोई लेना देना नहीं है। अबिराज सिंह ने कहा कि 2013 के पहले खुरई के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते थे, लेकिन भूपेंद्र भैया की कड़ी मेहनत से खुरई विधानसभा में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अबिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में लेकर आए हैं।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।