मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निकाय उपचुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीती, विधायक ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
निकाय उपचुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीती, विधायक ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में निकाय उपचुनाव में भाजपा को बड़े अंतर से मिली जीत

सागर। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के नेतृत्व में निकाय उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली। शुक्रवार को हुये उपचुनाव में नपा मकरोनिया के वल्लभ भाई वार्ड क्र.- 9 के भाजपा प्रत्याशी मुकेश पटेल 1375 मत प्राप्त कर बड़े अंतर से विजय हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 132 वोट ही मिल पाए।
भाजपा को मिली इस जीत पर नरयावली विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक लारिया के नेतृत्व में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया की उपस्थिति में बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ विजय जुलुस निकाला गया।
मकरोनिया चौराहा स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी एवं सर हरि सिंह गौर जी की प्रतिमा पर विधायक लारिया ने माल्यार्पण कर नमन कर विजय जुलूस का शुभारंभ किया।
आतिशबाजी, गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन पर खुशियाँ मनाते हुये कार्यकर्ता मकरोनिया चौराहा से रजाखेड़ी बजरिया होते हुये वार्ड -9 पहुंचे। जहाँ वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर विधायक लारिया एवं जुलुस का स्वागत किया।
विधायक लारिया ने वार्ड -9 के मतदाताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मतदाताओं ने भाजपा की रीति-नीति एवं कल्याणकारी योजनाओं में विश्वास व्यक्त कर इतनी बड़ी जीत भाजपा को प्रदान की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, समस्त मंडल अध्यक्ष,पार्षद-पूर्व पार्षदगण,युवा मोर्चा,महिला मार्चा,वार्डवासी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।