मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

29 नवंबर को सागर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
29 नवंबर को सागर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

29 नवंबर को सागर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

भाजपा ग्रामीण की बैठक में तैयारियों पर मंथन, विधानसभा स्तर पर गठित की गईं जिम्मेदारी टोलियां; अभिषेक भार्गव बोले- संकल्प को जनांदोलन का स्वरूप देंगे

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 नवंबर को सागर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संकल्प के साथ विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। तीनों नेता पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपा सागर ग्रामीण की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। विधानसभा स्तर पर अलग-अलग टोलियां गठित कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

भाजपा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने कहा कि 29 नवंबर को आयोजित पदयात्रा लोकतंत्र बचाने और अराजकता के विरोध में जनजागरण का माध्यम बनेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

विधायक वीरेन्द्र लंबरदार ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ केवल पदयात्रा का नारा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसकी आवाज का सम्मान होना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि 29 नवंबर को सागर की सड़कों पर निकलने वाली पदयात्रा इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में इस संकल्प को जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटें। उन्होंने बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को सागर का हर मार्ग लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के संकल्प का साक्षी बनेगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा के संयोजक गौरव सिरोठिया ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा 28 नवंबर को सुबह 10 बजे सागर के बड़तूमा से प्रारंभ होकर कानपुर तक जाएगी। इस संबंध में पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्रों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सहभागिता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री संजय चौबे ने किया तथा आभार जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने माना।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी, उमा खटीक, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, दौलत यादव, प्रीतम सिंह राजपूत, अमित नायक, लक्ष्मण सिंह सिलारपुर, महेश पाठक, महेंद्र सिंह महूना, रूपेश रोशन खरे, योगेश दुबे, काशीराम यादव, देवेंद्र लोधी, कुंवर सिंह राजपूत, नीतेश जैन, राजाराम पटेल, गोपाल अहिरवार, रवींद्र पटैरिया, प्रीति जैन, भरत पंडा, आयुष पांडे, कृष्णा सिंह और राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →