मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, बीना से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का बदला रूट; सोगरिया में मिलेगा ठहराव

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, बीना से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का बदला रूट; सोगरिया में मिलेगा ठहराव

23 नवंबर से 7 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात, भोपाल-जोधपुर और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस अब कोटा की जगह सोगरिया होकर चलेंगी

कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 से जुड़े कार्य के चलते रेलवे ने 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिनों का ब्लॉक लिया है। इस दौरान रेल यातायात पर असर पड़ेगा। इसके चलते बीना से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है। अब ये ट्रेनें कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया स्टेशन से होकर गुजरेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सोगरिया स्टेशन पर इन ट्रेनों के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था भी की है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग सोगरिया-चंबल केबिन-गुरला से होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। ट्रेन का सोगरिया स्टेशन पर रात 2:10 बजे आगमन होगा और 2:20 बजे यहां से रवाना होगी।

इसी तरह जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) भी 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गुरला-चंबल केबिन-सोगरिया होकर चलेगी। इस ट्रेन का सोगरिया स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि यहां से इसका प्रस्थान रात 11:40 बजे होगा।

वहीं, बीना मालखेड़ी रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक बदले हुए रास्ते से संचालित होगी। इस ट्रेन को सोगरिया स्टेशन पर सुबह 6:35 बजे से 6:45 बजे तक अस्थायी ठहराव दिया गया है।

इसके अलावा अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस (12182) भी 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन का सोगरिया स्टेशन पर रात 9:50 बजे आगमन होगा और 10 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण किए गए इस बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →