14 आईपीएस अधिकारियों के लिए कार्यव्यवस्था में फेरबदल, अस्थायी प्रभार सौंपे गए
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVP NPA) में आयोजित होने वाले ’28th मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज III’ में भाग लेने वाले 14 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के लिए कार्यव्यवस्था के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2026 से 20.11.2026 तक निर्धारित है।
गृह विभाग, मंत्रालय (वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा 03 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों के प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके नियमित कार्यभार को संभालने के लिए अन्य समकक्ष अधिकारियों को अस्थायी रूप से प्रभार सौंपा गया है।
प्रमुख फेरबदल और कार्यभार संभालने वाले अधिकारी:
-
श्री विवेक सिंह (भापुसे-2012), उमनि, शहडोल रेंज शहडोल की जगह श्री संजय कुमार अग्रवाल (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे-2012), अति. पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था नगरीय पुलिस जिला भोपाल की जगह श्रीमती मोनिका शुक्ला (भापुसे-2009), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राईम एवं हेडक्वार्टर, नगरीय पुलिस जिला भोपाल प्रभार संभालेंगी।
-
श्री प्रमोद कुमार सिन्हा (भापुसे-2012), सेनानी 23वीं वाहिनी, विसब्ल, भोपाल की जगह श्री नागेन्द्र सिंह (भापुसे-2014), सेनानी 25वीं वाहिनी, विसब्ल, भोपाल कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे-2012), पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर की जगह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भापुसे-2018), सेनानी 13वीं वाहिनी विसब्ल, ग्वालियर कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री रामजी श्रीवास्तव (भापुसे-2013), उप निदेशक म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल की जगह श्रीमती रश्मि पाण्डेय (रापुसे), पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, भौंरी, भोपाल प्रभार संभालेंगी।
-
श्री आशुतोष (भापुसे-2014), पुलिस अधीक्षक, जिला रायसेन की जगह श्री अंकित जायसवाल (भापुसे-2017), पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री विकास कुमार साहवाल (भापुसे-2014), पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय पुलिस जिला भोपाल की जगह श्री आयुष गुप्ता (भापुसे-2021), पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस जिला भोपाल प्रभार संभालेंगे।
-
श्री मनीष खत्री (भापुसे-2016), समनि, अअवि, पुमु, भोपाल की जगह सुश्री हेलेन सोनाली सूना (रापुसे), अअवि, भोपाल जोन, पुमु, भोपाल कार्यभार संभालेंगी।
-
श्री सुन्दर सिंह कनेश (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, रेल जबलपुर की जगह श्री सिद्धार्थ चौधरी (भापुसे-2012), सेनानी 6वीं वाहिनी, विसब्ल जबलपुर प्रभार संभालेंगे।
-
श्री पद्म विलोचन शुक्ला (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी की जगह श्री विनोद कुमार सिंह (भापुसे-2016), सेनानी 24वीं वाहिनी, विसब्ल जावरा, रतलाम कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री दिलीप कुमार सोनी (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला आगर मालवा की जगह श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे-2014), सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसब्ल उज्जैन प्रभार संभालेंगे।
-
श्री विक्रांत मुराव (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर की जगह श्री अंकित सोनी (भापुसे-2017), समनि, अअवि, पुमु, भोपाल कार्यभार संभालेंगे।
-
श्री सुरेन्द्र कुमार जैन (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला मऊगंज की जगह श्री मनोहर सिंह मण्डलोई (भापुसे-2012), समनि, महिला सुरक्षा, पुमु, भोपाल प्रभार संभालेंगे।
-
श्री आशीष खरे (भापुसे-2016), पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डोरी की जगह श्री सुनील तिवारी (भापुसे-2016), सेनानी 36वीं वाहिनी, विसब्ल बालाघाट कार्यभार संभालेंगे।
यह आदेश मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा 03 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।








