सागर: लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिनाश सिंघई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक अभिनाश सिंघई सीमांकन कार्य कराने के एवज में फरियादी से 7 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामले की विस्तृत जानकारी और लोकायुक्त की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार किया जा रहा है।


