सागर में 12 वर्षीय छात्रा से रिक्शा में छेड़छाड़,चलते रिक्शा से कुंदी छात्रा

0

सागर में 12 वर्षीय छात्रा से रिक्शा में छेड़छाड़,चलते रिक्शा से कुंदी छात्रा

सागर के खुरई के पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड पर मंगलवार शाम 12 वर्षीय छात्रा के साथ चलती ऑटो में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलती ऑटो से कूद गई, जिससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं। पुलिस ने ऑटो चालक और आरोपी सवारी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से लौटते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, सुभाष वार्ड निवासी ऑटो चालक प्यारे मियां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह छात्रा को घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसका परिचित महेश यादव निवासी आसोली घाट मिला, जिसे वह सीमेंट की बोरी के साथ ऑटो में बैठाकर ले जाने लगा।

आरोप है कि चलती ऑटो में महेश यादव ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन वाहन नहीं रुका। इसके बाद उसने चलती ऑटो से छलांग लगा दी।
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

छात्रा के कूदने से उसके हाथ-पैर में चोटें आईं। ऑटो चालक ने वाहन रोककर छात्रा को उठाया और परिजनों को सूचना दी। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया। छात्रा को भी परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया।

मामले की जांच कर रहीं एसआई दीक्षा शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता ने दो दिन पहले ही बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने के लिए ऑटो लगाया था। छात्रा की शिकायत के आधार पर ऑटो चालक प्यारे मियां और आरोपी महेश यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here