Thursday, February 5, 2026

सागर के अनछुए पहलुओं से होंगे लोग रूबरू पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-कलेक्टर दीपक सिंह

Published on

सागर के अनछुए पहलुओं से होंगे रूबरू,ज़िले के पर्यटन को नए आयाम देने जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न

सागर ज़िले में ऐसे कई महत्वपूर्ण स्थान हैं जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। परंतु उचित विकास न होने के कारण आज भी शहरवासी तथा पर्यटक उनसे अनजान हैं। ज़िले के इन अनछुए पहलुओं से रूबरू होने तथा ज़िले के पर्यटन को विकसित करने की दिशा में कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी संबंध में बुधवार को जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले, नौरादेही डीएफ़ओ श्रीमती राखी नंदा,स्मार्ट सिटी, पुरातत्व, पर्यटनविभाग से अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि, शहर के ज़िले के पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी विभाग जो किसी न किसी रूप में पर्यटन से संबंध रखते हैं, वे समन्वित रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत भी धरोहरों को संरक्षित करने के लिए बावड़ी, कुंआ, नदी किनारे के घाट आदि का संरक्षण एवं विकास किया जाएगा। इसी प्रकार पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग के द्वारा भी प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। वन विभाग के अंतर्गत भी नौरादेही अभ्यारण्य को पर्यटन के हिसाब से और विकसित किए जाने की कार्ययोजना बनायी जा रही है।
बैठक में सम्मिलित सदस्यों ने शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव दिये। जिनमें रोप-वे, बोट क्लब, पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की बात रखी गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ज़िले के सभी प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पुरातात्विक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों और ज़िले की सांस्कृतिक धरोहरों, ख़ान-पान, नृत्य-संगीत, बोल-चाल आदि समस्त पहलुओं को एक साथ सहेजने के लिए कॉफी टेबल बुक भी तैयार की जा रही है। इस किताब के माध्यम से न केवल शहरवासी बल्कि पर्यटक भी ज़िले में पर्यटन से जुड़े विभिन्न आयामों से अवगत हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिशा में कार्य करने के लिए एक समिति भी बनायी गई है.

Latest articles

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी...

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

More like this

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी...

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!