खनिज विभाग की अवैध खनन और परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी 6 डम्फर किये जप्त

0

खनिज विभाग की अवैध खनन और परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी
सागर//कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 17 दिसंबर को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन मंडल अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संपूर्ण जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत खनिज विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने 18 दिसंबर शनिवार को गढ़ाकोटा, रहली, देवरी एवं महाराजपुर में खनिज वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान गढ़ाकोटा में दो डंपर एमपी 15 जी 3729 गिट्टी डस्ट, एमपी 15 एच ए 1095 रेत, का अवैध परिवहन पाए जाने पर गढ़ाकोटा में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर खनिज विभाग द्वारा जप्त किए गए हैं।
रहली में डंपर क्रमांक एमपी 15 एस 2995 गिट्टी डस्ट का अवैध परिवहन पाए जाने पर जप्त कर थाना रहली में पुलिस अभिरक्षा में सौंपे गए हैं। महाराजपुर थाना अंतर्गत डंपर क्रमांक यूपी 17 एटी 0810, यूपी 17 एटी 0819 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किए गए एवं डंपर क्रमांक एमपी 15 एच ए 1131 को जारी रॉयल्टी में निर्धारित मात्रा से अधिक परिवहन होना पाया गया। तीनों डंफरों को खनिज विभाग द्वारा जप्त कर महाराजपुर थाना में पुलिस अभिरक्षा में सौंपे गए हैं, बताया गया हैं कि इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, कार्यवाही में खनिज निरीक्षक राजेश कुमार गंगेले, निरीक्षक चंदल सिंह(पुलिस) और पुलिस बल मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here