दूध उत्पादन बढ़ाने घर-घर पहुंचा अमला, 12,500 से ज्यादा पशुपालकों से किया सीधा संपर्क

0

दूध उत्पादन बढ़ाने घर-घर पहुंचा अमला, 12,500 से ज्यादा पशुपालकों से किया सीधा संपर्क

सागर। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत 18 जुलाई 2026 तक विभागीय स्टाफ द्वारा 12,500 पशुपालकों के घर-घर पहुंचकर गृह भेंट की गई है। इनमें से 11,525 पशुपालकों की ऑनलाइन प्रविष्टि सफलतापूर्वक की जा चुकी है। अभियान के दौरान पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उन्नत नस्ल सुधार, पशु पोषण तथा पशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। साथ ही इन विषयों से संबंधित जागरूकता रील उनके मोबाइल पर साझा की जा रही हैं। पशुपालन गतिविधियों से जुड़े व्हाट्सएप चैनल से भी मौके पर ही पशुपालकों को जोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त पशुओं के पोषण संबंधी आवश्यक मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कराए जा रहे हैं, ताकि पशुपालकों को समय पर तकनीकी जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध हो सकें। अभियान की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा गृह भेंट का नियमानुसार भौतिक सत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here