सागर में शराब दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, कर्मचारियों से मारपीट और बाइकों में तोड़फोड़; वारदात CCTV में कैद

0

सागर में शराब दुकान पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, कर्मचारियों से मारपीट और बाइकों में तोड़फोड़; वारदात CCTV में कैद

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान पर सोमवार देर रात आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान के बाहर खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलने पर गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
देवरी एसडीओपी अरुण कुमार ने बताया कि शराब दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह जानने के लिए शराब दुकान संचालक और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here