शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही, NHAI की अधिग्रहित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

0
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही, NHAI की अधिग्रहित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु समस्त एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त एसडीएम को शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में कलेक्टर  पाल के निर्देशनुसार ग्राम बम्होरी बीका में सागर – रहली मार्ग में सर्विस रोड हेतु NHAI द्वारा अधिग्रहित की गयी भूमि खसरा नं 15/1, 15/3 कुल रकवा 0.37 हे में से अर्जित रकवा 0.06 हे पर स्थित निर्माण कार्य पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार राहुल गौड़, पटवारी श्री अरविंद एवं NHAI के इंजीनियर आयुष पाठक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here