साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026: गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, पद और सफलता का बड़ा लाभ
जून 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर हंस राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं बुध अपनी स्वराशि मिथुन में रहकर भद्र राजयोग, मंगल मेष में रहकर रूचक राजयोग और शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बना रहे हैं। ग्रहों के इन शुभ संयोगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए 1 से 7 जून तक का साप्ताहिक राशिफल और किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए द्वार।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सफलता दिलाने वाला हो सकता है। इस राशि के जातकों के कार्य में तेजी से उन्नति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह चिंता, मानसिक तनाव कम हो सकता है। इसके अलावा धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर हो सकती है और रुका या फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में ङी ये सप्ताह अच्छा जा सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा विवाह के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में भी काफी लाभ मलि सकता है। व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। इस सप्ताह में आपके कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं। नई नौकरी, प्रमोशन से लेकर वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। विवाह या फिर संतान प्राप्ति से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए अपने सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों से किसी भी प्रकार का विवाद करने से बचना चाहिए। हालांकि आपके काम और मेहनत को देखते हुए वेतन में वृद्धि, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह करियर में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जिन अवसरों की प्रतीक्षा थे, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। आपको पदोन्नति, सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। घर, भूमि, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है। हालांकि परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि बेकार के खर्चों से लेकर आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके अलावा पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। माता-पिता, जीवनसाथी या अन्य परिजनों के साथ अनावश्यक मतभेद हो सकते हैं। वाहन या फिर यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि चोट, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव, अस्थिरता या अन्य समस्याएं आ सकती हैं। संपत्ति संबंधी विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के योग हैं और प्रेम संबंधों को विवाह का रूप देने की संभावना भी है। निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा घर, वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि वालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य और धन दोनों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए पदोन्नति, आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। हालांकि विरोधियों या शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। व्यापार, नौकरी, प्रमोशन और संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम फिर से आरंभ हो सकता है।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए यह समय प्रगति का है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। नए मित्र, रिश्ते, प्रेम संबंध और विवाह के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि अच्छी रहने वाली है। आपको अपार सफलता के साथ-साथ उन्नति मिल सकती है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि और संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं अब समाप्त हो सकती हैं।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। दुर्घटनाओं के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अनावश्यक चिंताओं से परेशान हो सकते हैं। हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। नौकरी, प्रमोशन, वेतन वृद्धि तथा व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
मीन राशि वालों को करियर में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको कोई धोखा दे सकता है। नौकरी या व्यवसाय में लापरवाही करने पर समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए हर किसी पर आसानी से विश्वास न करें। नियमित आय बनी रहेगी और व्यवसाय में भी स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि व्यापार, प्रमोशन, संपत्ति और रुके हुए धन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं।


