नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस

0

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस
काले कपड़ों में नजर आए कार्यकर्ता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ad 1

सागर। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से शनिवार शाम मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित यह जुलूस कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चकराघाट से शुरू होकर तीन बत्ती होते हुए कटरा जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ।

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़ों में शामिल हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास पर आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

वहीं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी उम्मीदों को गहरा धक्का पहुंचता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जुलूस में पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, रेखा चौधरी, जगदीश यादव, मुकुल पुरोहित, अमित दुबे, रामकुमार पचौरी, आशीष ज्योतिषी, शैलेंद्र तोमर, रमाकांत यादव, सिंटू कटारे, संदीप सबलोक, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, रवि सोनी, रिचा सिंह, दीपक दुबे, महेश अहिरवार, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here