पुलिस चौकी के पास मिला युवक का शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

0

पुलिस चौकी के पास मिला युवक का शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी पुलिस चौकी के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शनिचरी चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नीरज जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान राजू आठिया उम्र करीब 30-32 साल निवासी तिलकगंज, सागर के रूप में हुई, वहीं श्री जैन ने बताया कि चौकी समेत आज पास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौत के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here